धामनोद शासकीय स्कूल के पास स्थित कुएं में लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला
धार । धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कछवानीया के मजरा दुकानपुरा में शासकीय स्कूल के पास स्थित कुएं में लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार दिनेश पुत्र बिल्मण बुंदेला निवासी ग्राम कछवानीया के दुकानपुरा थाना धामनोद का रहने वाला था, जो शनिवार को घर से रात्रि करीब आठ बजे से गायब था। सोमवार दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने दिनेश का शव कुएं में देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।
मृतक के भाई दशरथ ने बताया कि दिनेश शनिवार को मजदूरी के लिए निकला था। इसके बाद वह शाम को घर नहीं आया। दिनेश शराब पीता था व घर पर भी अकेला रहता था। ग्रामीणों ने दिनेश का शव देखकर धामनोद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मर्ग कायम किया। शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 जनवरी 2026)
महिलाओं पर टिप्पणी से सियासी तूफान, कौन हैं विधायक फूल सिंह बरैया
‘तस्वीरों में देखते थे विदेशी ट्रेनें, उस सपने को हकीकत में बदला’, मालदा की रैली में बोले PM मोदी
कोरबा में कौशल और व्यवसाय को बढ़ावा, रैंप योजना का शुभारंभ
PM मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचाएगी कामाख्या
बलात्कार के आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी हलचल, पटवारी का बड़ा बयान
राहुल गांधी के दौरे का भोपाल में काउंटर, सीएम बोले- हमने कांग्रेस के कलंक को धोया