फिल्म ने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड, शाहरुख और ऋतिक ने किया था रिजेक्ट
आमिर खान की फिल्मों की खास पहचान है. वो जिस फिल्म पर काम करते हैं, वो ज्यादातर हिट ही साबित होती हैं. उन्हीं में से एक ऐसी फिल्म है जिसमें शाहरुख खान-ऋतिक रोशन ने काम करने से मना कर दिया था और जब ये रिलीज हुई थी तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है "रंग दे बसंती". इस फिल्म में आमिर के साथ सिद्धार्थ, आर माधवन, शर्मन जोशी, अतुल कुलकर्णी, कुणाल कपूर और सोहा अली खान लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा अनुपम खेर, किरण खेर, ओम पुरी और वहीदा रहमान का भी अहम किरदार था. इतनी बड़ी स्टारकास्ट को साथ लाना डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के लिए आसान नहीं थी. राकेश ओमप्रकाश शाहरुख खान को लेफ्टिनेंट अजय सिंह राठौड़ और ऋतिक को करण सिंघानिया के रोल में कास्ट करना चाहते थे. बातचीत में राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बताया था कि उन्होंने कई बदलाव किए थे. ये बहुत बड़ी कास्ट थी और मुझे हर एक्टर के नौ महीने चाहिए थे.
आर माधवन और सिद्धार्थ को मिली कास्टिंग
राकेश ने कहा- मैंने ऋतिक से करण के रोल के लिए बात की थी. उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी उनके पास समय नहीं था. शाहरुख को अजय राठौड़ के रोल के लिए अप्रोच किया था मगर उनके साथ डेट्स मैच नहीं हो पाईं थीं. शाहरुख के साथ आप ज्यादा सवाल नहीं कर सकते हैं. हमारा एक हेल्दी रिलेशनशिप है. आखिर में आर माधवन और सिद्धार्थ को कास्ट किया गया.
'रंग दे बसंती' ने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड
रंग दे बसंती ने ऑडियन्स का दिल जीत लिया था. इस फिल्म ने इंडिया में 53 करोड़ का कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड 97 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते थे. रंग दे बसंती को भारत की तरफ से 79वें अकादमी अवॉर्ड्स या ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंगवेज फिल्म के लिए ऑफिशियल एंट्री के लिए चुना गया था, लेकिन वो नॉमिनेशन में फेल हो गई थी.


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित 