जंग लगे ब्लेड मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने जताई कड़ी आपत्ति
रायपुर: दवा निगम के अफसरों की लापरवाही अब मरीजों की जान पर भारी पड़ने लगी है। महासमुंद के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से ऑपरेशन थिएटर में उपयोग हो रहे सर्जिकल ब्लेड नंबर-22 में जंग और खराब पैकिंग की गंभीर शिकायत सामने आई है।
ये ब्लेड छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) द्वारा सप्लाई किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बैच नंबर जी-409 (एक्सपायरी मई 2029) वाले 500 ब्लेड में से 50 ब्लेड पूरी तरह जंग लगे हुए पाए गए। इनकी हालत इतनी खराब थी कि ऑपरेशन टेबल पर मरीज की जान जोखिम में पड़ सकती थी। संक्रमण और सेप्सिस का सीधा खतरा था।
बता दें कि सीजीएमएससी ने मुंबई की कंपनी गोल्डविन मेडिकेयर लिमिटेड से वर्ष 2023 में सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति के लिए रेट कांट्रैक्ट किया था।
राज्य भर के आंकड़े
प्रदेश के अस्पतालों से कुल 4,91,280 ब्लेड की मांग प्राप्त है।
अब तक 6,37,881 रुपये के 3,86,595 ब्लेड अस्पतालों को भेजे जा चुके हैं।
20,953 ब्लेड अप्रैल से अब तक विभिन्न अस्पतालों में वितरित हुए हैं।
28,005 ब्लेड फिलहाल सीजीएमएससी के गोदाम में रखे हैं।
मंत्रालय तक पहुंची शिकायत
महासमुंद अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सीजीएमएससी से तत्काल ब्लेड बदलने की मांग की है। साथ ही शिकायत पत्र और साक्ष्यों के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय, मेडिकल एजुकेशन विभाग सहित सात वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। यह मामला सीजीएमएससी की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
अस्पताल में जंग लगे ब्लेड भेजने को लेकर सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई साहू का कहना है कि दवा और ब्लेड अस्पतालों से वापस मंगवाए गए हैं। दोनों की गुणवत्ता की दोबारा जांच कराई जाएगी। संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।


तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल
LPG अपडेट: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिलेंगे सिलेंडर, वितरण प्रणाली में नहीं है कोई बाधा।
मां बनने पर पत्रलेखा का बड़ा खुलासा: "शायद मैं मां नहीं बनना चाहती थी, लेकिन अब अहसास बदल गया।"