घटना हुई राजकिशोर नगर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर
बिलासपुर में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. सरकंडा थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया और कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया.
कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान से घर लौट रहे थे. जैसे ही संतोष कार से राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास पहुंचे. तभी नकाबपोश हमलावर बाइक और कार से पहुंचे. हमलावरों ने कार अड़ाकर संचालक की कार को रोक लिया और उन्हें कार से बाहर निकाला.
व्यापारी के सिर पर किया हमला
इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग की और संचालक के सिर पर हथियार से हमला कर दिया. हमलावरों ने संचालक से ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और उसकी ही कार लेकर मौके से फरार हो गए. हमलावर घटना स्थल पर अपकी अपनी वैन और बाइक छोड़ गए.
CCTV कैमरे में घटना कैद
यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. घायल संचालक संतोष तिवारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. तुरंत नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और घटना स्थल पर टीम तैनात कर दी गई है.


कर्नाटक में थम नहीं रहा पोर्टफोलियो वॉर: रामलिंगा रेड्डी के बाद दूसरे मंत्री ने खोला मोर्चा, विभागों के चयन पर खड़े किए गंभीर सवाल
अंधेरे का फायदा उठाकर बस पर हमला: बड़वानी में इंदौर-मुंबई पैसेंजर बस को बदमाशों ने बनाया निशाना, पांच से अधिक लोग घायल
MLC चुनाव के बीच शिवसेना में उठी एकता की चर्चा, कार्यकर्ताओं की उम्मीदें
भाजपा के पूर्व नेता अन्नामलाई ने राजनीति में नई पार्टी की घोषणा की
चयन समिति को एमएसके प्रसाद की सलाह, सूर्यकुमार को कप्तान बनाए रखें
गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, हैरी ब्रूक की फिफ्टी से इंग्लैंड को सहारा
आवारा कुत्तों को लेकर दो देशों में खींचतान, मेक्सिको-ब्राजील में तनाव
चीन की लगातार 18वें महीने सोने की खरीदारी, पोलैंड भी रेस में आगे; भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल में नहीं खरीदा सोना
परीक्षा लीक विवाद: दिग्विजय सिंह ने केंद्र से मांगी पूरी जानकारी, श्वेत पत्र जारी करने की मांग