ऑफिसर स्केल-2 एवं 3 के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक....
बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ऑफिसर स्केल-2 एवं 3 के 400 रिक्त पदों पर आवेदन का अंतिम मौका है। यह भर्ती बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 निर्धारित की गयी है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है वे अंतिम समय के इंतजार न करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर उपलब्ध हैं जहां से आप आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन पत्र भर लेना है। आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये एवं एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 118 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार उसका एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें। प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2023 तय की गयी है।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन एग्जाम देना होगा। ऑनलाइन एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों का फिजिकली रूप से फिट होना भी अनिवार्य है जिसके लिए उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।


विधानसभा में दो मोर्चों पर दबाव में सरकार, जवाब से बचती रही सत्ता
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे