मई का महीना दिल्ली वासियों के लिए सबसे ठंडा रहा, फिर बारिश के आसार
नई दिल्ली । मई का महीना दिल्ली वासियों के लिए सबसे ठंडा महीना रहा है, यहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण गरमी ने अपना रौद्र रुप नहीं दिखाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल में लू चलने की चेतावनी है। दिल्ली और बेंगलुरु के लिए आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक में 4 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है और बेंगलुरु सहित आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में दिल्ली सहित भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों में तूफान और बारिश आने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते 36 साल में इस बार मई का महीना सबसे ठंडा रहा। आईएमडी ने बुधवार को बताया मई में सबसे ज्यादा बारिश होने के चलते औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में मई 1987 में औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में मई में केवल 9 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया और सिर्फ दो दिन शहर के कुछ हिस्सों में लू चली थी। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 2008 में 165 मिमी, 2021 में 144.8 मिमी और 2002 में 129.3 मिमी के बाद यह इस महीने की चौथी सबसे बड़ी बारिश है। आईएमडी ने यह भी बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश के बाद इस मानसून पूर्व अवधि में कुल 184.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने 4 जून तक बेंगलुरु में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और बेंगलुरु सहित आठ जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है। एजेंसी ने उडुपी, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, कलबुर्गी, रायचूर, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुर, तुमकुरु और विजयनगर जिलों में औसत बारिश की भी भविष्यवाणी की है।


Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)