भोपाल ।   गौरव दिवस के मौक पर गुरुवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन लाल परेड मैदान में किया जा रहा है।इस दौरान उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों का सम्मान किया गया। महाकाल संस्तुति, कथक एवं राजस्थानी लोक कलाकार ने अपनी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कमेडी शो-कृष्णा गिल एवं सुदेश लहरी की जुगलबंदी पेश की। इसी तरह भोपाल की आजादी के 74 गौरवशाली साल और भोपाल की पहचान राजा भोज तथा रानी कमलापति का इतिहास प्रख्यात गीतकार कवि मनोज मुंतशिर द्वारा उद्बोधित की। प्रख्यात पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी गई। इस दौरान पहली बार लेजर शो के माध्यम से भोपाल के मनोरम दृश्यों एवं विलीनीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रदर्शन किया गया।


इससे पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकम को संबोधित किया। इस मौके पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर, मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग, महापौर मालती राय व विधायक रामेश्‍वर शर्मा मौजूद थे।