ऑनलाइन सट्टा के लेन-देन का हिसाब रखने वाला गिरफ्तार
रायपुर। महादेव एप ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने शुक्रवार को एप संचालक सौरभ चंद्राकर के गिरोह के प्रमुख सदस्य नीतीश दीवान को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय नीतीश सट्टे के पैसे का लेखा-जोखा रखता था और पैनल चलाता था। ईडी ने कोर्ट में पेश कर उसे 24 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।उल्लेखनीय है कि भिलाई के वैशाली नगर निवासी नीतीश दीवान ने आइफा अवार्ड में फिल्म इंडस्ट्रीज की बड़ी हस्तियों को अवार्ड दिया था। जानकारी के अनुसार, नीतीश महादेव सट्टा एप की पैनल ऑपरेटर टीम में था। उसका काम पैनल ऑपरेटर को समय-समय पर चेक करना होता था। वह एप से आने वाली अवैध कमाई को प्रमोटर के कहने पर अपने खाते के जरिये ट्रांसफर करता था।नीतीश के नाम से दुबई में कई प्रापर्टी भी है। उसने महादेव एप के पैसों को क्रिप्टो करेंसी में भी निवेश किया है। ईडी के अनुसार, महादेव आनलाइन बुक के कॉल सेंटर नेपाल, श्रीलंका, यूएई में भी हैं। महादेव सट्टा एप से रोज लगभग 200 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया जा रहा है। बता दें कि ईडी ने पिछले महीने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।


7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा