शिक्षिका ने अपने जन्मदिवस पर दिया न्यौता भोज
रायपुर : प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में उस समय हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया, जब विद्यालय की शिक्षिका अनिता सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों को न्यौता भोज दिया। इस अवसर पर बच्चों को सामान्य मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ केला, समोसा, क्रीम ब्रेड और मीठा लड्डू परोसा गया, जिससे सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी।
शिक्षिका ने अपने जन्मदिवस पर दिया न्यौता भोज
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने का भी उद्देश्य रहा। सूरजपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली के विद्यालय परिवार ने इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की। शिक्षक योगेश साहू ने शिक्षिका अनिता सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “इस प्रकार का मानवीय और स्नेहपूर्ण प्रयास न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंध को भी सुदृढ़ करता है।” बच्चों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत खास रहा। सभी ने शिक्षिका के प्रति आभार जताते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएं इस आयोजन में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।


किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय