घर में जगह-जगह लगे हैं मकड़ी के जाले, बिना देर किए तुरंत हटाएं, वास्तु शास्त्र से जानें इसके दुष्परिणाम
यूं तो मकड़ी का जाला बनना एक सामान्य बात है, पर वास्तु शास्त्र में इसके बारे में बहुत कुछ बताया गया है. दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से, घर में जाला बनना अशुभ माना गया है क्योंकि यह वास्तु दोष का कारण बनता है. घर में जाला बनने से घर के सदस्यों की ग्रोथ रूक जाती है. वे अपने जीवन में तरक्की नहीं कर पाते. साथ ही घर में आर्थिक परेशानी उत्पन्न होने लगती है. आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि घर के किन स्थानों पर मकड़ी के जाले होने से जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है? इस बारे में बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
1. बेडरूम में मकड़ी का जाला होना
यदि किसी के बेडरूम में मकड़ी का जाला होता है तो ऐसे में पति-पत्नी के बीच बहुत क्लेश होता है. इसके अलावा मानसिक तनाव महसूस होता. साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी तालमेल खत्म होने लगता है.
2. पूजा घर में मकड़ी का जाला
वहीं अगर घर के पूजा स्थान पर मकड़ी का जाला बना रहता है या साफ करने के बाद भी फिर बन जाता है, तो इससे परिवार के सदस्यों की आपस में नहीं बनती, पारिवारिक कलह होती है. साथ ही घर में सकारात्मकता नहीं रहती और नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है.
3. किचन में मकड़ी का जाला
किचन में मकड़ी का जाला बनना बहुत अशुभ होता है. इससे घर में बरकत नहीं रहती. पैसों की तंगी होने लगती है. रसोई में मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. ऐसे में अगर किचन में जाला लगा हो तो माता रूष्ट हो जाती हैं और धन हानि होने लगती है.


कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ा, मादा चीते ने 5 शावकों को दिया जन्म
नेपाल में पीरियड लीव पर बड़ा फैसला, सरकारी महिलाओं को मिल सकता है छुट्टी का अधिकार
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा कद, TIME की ग्लोबल Rising Stars लिस्ट में मिली जगह
‘इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर’, खड़गे ने बताईं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
‘Gen Z’ के लिए तोमर का नया सुझाव, बोले- ‘तरुण भारत’ हो सकता है बेहतर शब्द
ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप की पोस्ट पर यूजर्स ने घेरा
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाया, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं; 8 नए चेहरों को टिकट
मोमोज के लिए मांगा एक्स्ट्रा पीस, दुकानदार ने खौलता तेल फेंककर किया घायल
नमाज के बहाने कॉकपिट से बाहर निकला, फिर कैप्टन स्मिथ मच्छार पर किया हमला?
फॉर्म 6 में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के खिलाफ अंतरिम आदेश नहीं