सजना-संवरना तो हम सभी को बेहद पसंद होता है। इसके लिए आए दिन हम आपके लुक्स में तरह-तरह के बदलाव करते ही रहते हैं। वहीं हम और आप साड़ी पहनना बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके कई तरह के डिजाइन आपको ऑनलाइन तथा ऑफलाइन नजर आ जाएंगे। बात अगर लेटेस्ट कलर की करें तो आजकल व्हाइट कलर सभी की पसंद बना नजर आ रहा है। यहां तक की शादी व पार्टी के लिए भी आजकल व्हाइट कलर काफी पसंद किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस व्हाइट कलर को कैरी करना बेहद पसंद कर रही हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं व्हाइट कलर की साड़ी के कुछ डिजाइंस और बताने वाले हैं उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप, जिन्हें फॉलो कर आप भी दिख सकती हैं अप्सरा सी खूबसूरत।

नेट साड़ी 

डिजाइनर जैनाब सलमान द्वारा नेट की यह साड़ी में यूनीक देने के लिए रफल का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप हैवी डिजाइन में मॉडर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके की साड़ी आप ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ मेकअप के लिए पिंक या ब्राउन कलर का इस्तेमाल करें।

चिकनकारी साड़ी

वैसे तो ये आइवरी कलर है, लेकिन इस पर सफेद रंग से चिकनकारी वर्क किया गया है। ऐसी साड़ी हर उम्र में आप कैरी कर सकते हैं। बता दें कि यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई है और यह कलेक्शन एवरग्रीन रहता है।
 
रफल साड़ी

आजकल रफल को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आपका कद कम है तो ऐसी साड़ी आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। साथ ही इस तरीके की साड़ी के साथ आप बालों के लिए बन हेयर स्टाइल को चुनें।