हमारे देश में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह हैं। गर्मियों के मौसम में लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां पहाड़ या समुद्र के किनारे सुकून के पल बिता सके और सुहाने मौसम का उठा सकते हैं आनंद। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियां मनाने का मन बना रहे हैं, तो आज आपको कुछ ऐसे खूबसूरत डेस्टिनेशन्स के बारे में बताएंगे, जहां आप वेकेशन का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानें...

समर वेकेशन के लिए दार्जिलिंग एक बेहतरीन जगह है। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन गर्मी के मौसम में सैलानियों की भीड़ बढ़ जाती है। दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां बर्फ से ढके कंचनजंगा का खास नजारा देख सकते हैं। हरे-भरे चाय के बगवानों की खूबसूरती लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। 

शिलांग

मेघालय की राजधानी शिलांग फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की झील-झरनें पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। जब भी आप दोस्तों या परिवार के साथ शिलांग घूमने जाए, तो एलीफेंट फॉल्स देखना न भूलें। यह झरना हाथी की तरह दिखाई देता है । अगर आप प्रकृतिक चीज़ों से रू-ब-रू होना चाहते हैं, तो शिलांग सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

औली

औली को मिनी स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है। यह दुनियाभर में स्कीइंग एक्टिविटी के लिए मशहूर है। गर्मियों की छुट्टियों में आप यहां ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। यहां त्रिशुल पीक की खूबसूरती आप देखते ही रहा जाएंगे। अगर आप एडवेंचर लवर्स हैं, तो चिनाब झील जरूर देखें।

लद्दाख

लद्दाख बेहद ही खूबसूरत जगह है। हर कोई यहां की हसीन वादियों का दीदार करना चाहता है। यहां की बर्फबारी आकर्षण का केन्द्र है। अगर आप गर्मियों में लद्दाख घूमने जा रहे हैं, तो पैंगोंग झील को देखना न करें मिस। इस झील की खूबसूरती देखते बनती है। इसके अलावा आप मैग्नेटिक हिल, जंस्कार घाटी आदि पर्यटन स्थल भी देख सकते हैं।

मुन्नार केरल का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यहां जरूर घूमने जाएं। आप यहां कुंडला झील, एरविकुलम नेशनल पार्क जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आपको यहां बेहद खूबसूरत झरने देखने को मिल जाएंगे। यहां का मौसम काफी सुहावना होता है।