असम मे कांग्रेस के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा
असम कांग्रेस के विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने अन्य दो कांग्रेस नेता शशिकांत दास और सिद्दीकी अहमद के साथ तत्काल प्रभाव से असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इन तीनों कांग्रेसी नेताओं का इस्तीफा असम सरकार का समर्थन करने के बाद आया है।कांग्रेसी नेताओं के समर्थन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'आज कांग्रेस के दो विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ और बसंत दास ने असम सरकार का समर्थन किया है। अबतक चार कांग्रेसी विधायकों ने अपना समर्थन दिया है। आने वाले दिनों में विपक्ष के सभी नेता अपना समर्थन देंगे।'असम सीएम ने आगे कहा, 'असम एक ऐसा राज्य है, जहां सभी विधायक असम और केंद्र सरकार का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में जो काम कर रहे हैं, उसे देखकर जनता खुश है। दिल और दिमाग से असम में यहां कोई विपक्ष नहीं है, लेकिन कुछ मजबूरियों के कारण वे विपक्ष में है। अब लोग इन मजबूरियों को खत्म कर हमारे पास आ रहे हैं।'


तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैप में फंसे कार्यपालन यंत्री
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया