कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को केरल के मलप्पुरम जिले में प्रवेश कर गई हैं। इस यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। यह यात्रा राज्य के उत्तरी जिले के पुलमंथोल जंक्शन से सुबह शुरू हुई थी, जो सोमवार को पलक्कड़ जिले के कोप्पम में दिन के लिए समाप्त हुई थी। मंगलवार को इस पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी का किसानों से बातचीत करने की संभावना है।जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि 20वें दिन खूबसूरती से सजाए गए एक पुल को पार करते हुए मलप्पुरम जिले में यह भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश हुई है। आज सुबह 14 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। दोपहर में राहुल गांधी आसपास के क्षेत्रों के किसानों के साथ बातचीत करेंगे। अभी तक मौसम सुहावना है और आसपास का वातावरण बहुत अच्छा है।बता दें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा है। यह 150 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जम्मू-कश्मीर में यह समाप्त होगी।