दूसरे दौर में ही ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए शीर्ष दो खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में उलटफेर का सिलसिला जारी है। पुरुष एकल में शीर्ष वरीयता वाले राफेल नडाल के बाद दूसरी वरीयता वाले कैस्पर रुड भी दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में कैस्पर रुड को अमेरिका के जेन्सन ब्रुक्स्बी ने 6-3, 7-5, 6-7, 6-2 से हराया। इसके साथ ही खिताब जीतने के दो प्रबल दावेदार टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
इससे पहले शीर्ष वरीयता वाले राफेल नडाल को टेनिस रैंकिंग में 65वें स्थान पर काबिज अमेरिका के मैकेंजी मैक्डोनाल्ड ने सीधे सेटों में हराया था। नडाल और केस्पर रुड के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सितसिपास और नोवाक जोकोविच पुरुष एकल में खिताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।नडाल ने इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में जैक ड्रैपर को मात दी थी।
हालांकि, वह बहुत अच्छी लय में नहीं दिख रहे थे। दूसरे राउंड में उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पहला सेट हार गए। दूसरे सेट में वह चोटिल हो गए और ब्रेक लिया। ब्रेक से वापस आने के बाद वह पुरानी लय में नहीं दिखे और मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
कैस्पर रुड के भी इस टूर्नामेंट से बाहर होने का तरीका नडाल से मिलता-जुलता है। दूसरे राउंड में शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद उन्होंने मेडिकल टाइम आउट लिया था और तीसरा सेट 7-6 के करीबी अंतर से अपने नाम किया। हालांकि, चौथे सेट तक वह अपनी लय खो चुके थे और टेनिस रैंकिंग में 39वीं रैंकिंग पर काबिज ब्रुक्स्बी से 2-6 के अंतर से हार गए।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 जनवरी 2026)
महिलाओं पर टिप्पणी से सियासी तूफान, कौन हैं विधायक फूल सिंह बरैया
‘तस्वीरों में देखते थे विदेशी ट्रेनें, उस सपने को हकीकत में बदला’, मालदा की रैली में बोले PM मोदी
कोरबा में कौशल और व्यवसाय को बढ़ावा, रैंप योजना का शुभारंभ
PM मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचाएगी कामाख्या
बलात्कार के आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी हलचल, पटवारी का बड़ा बयान