हाईवे पर लकड़ियों से भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक
राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात पंडरीपानी मोड़ पर लकड़ियों से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक जहां सुरक्षित रहा, वहीं हेल्पर के हाथ में चोट लगने के कारण उसे उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।मामले के बारे में जानकारी देते हुए ट्रक चालक ने बताया कि वह लकड़ियों को भरकर केशलूर की ओर जा रहा था। तभी बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक बजे के लगभग ट्रक का लोहा टूटने से हादसा हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा।वहीं लकड़ियों को जिस रस्सी से बांधा गया था, वह भी टूटने से ट्रक मोड़ में पलट गया, जिसके चलते लकड़ियां खेत में जा गिरा, चालक तो सुरक्षित रहा पर हेल्पर घायल होने से अस्पताल ले जाया गया। वहीं सड़क के ऊपर ट्रक पलटने के कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पंडरीपानी के जिस मोड़ में यह घटना घटी है, वहां की बात करे तो इसी मोड़ में शहर के कुछ युवाओ की कार पेड़ में टकराने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, वही एक घायल रहा। इसके अलावा इसी मोड़ पर बाइक सवार द्वारा मोड़ नहीं पाने के कारण वाहन समेत खेत में जा गिरा था। जिससे कि उसकी मौत हो गई थी।


हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार