बदलती जीवनशैली के कारण वजन बढ़ना आम बात हो गई है। शरीर में जमे फैट की वजह से आपकी पर्सनालिटी प्रभावित होती है। जिससे डबल चिन की समस्या देखी जा सकती है। जो चेहरे की सुंदरता को खराब करता है। हालांकि ये समस्या अनुवांशिक कारणों से भी हो सकती है। आज आपको इस आर्टिकल में डबल चिन की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कुछ असरदार आसान एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। जिससे आप परफेक्ट लुक पा सकते हैं।

  • नेक स्ट्रेचिंग डबल चिन की समस्या में सहायक है। इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले आप चेयर पर सही पोजिशन में बैठ जाएं, और अपनी गर्दन को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज में घूमाएं। ये एक्सरसाइज आप रोजाना कर सकते हैं, इससे डबल चिन की समस्या से राहत पाई जा सकती है।
  • सेल्फी के लिए 'पाउट' करना लोगों का सबसे फेवरेट पोज है और ये डबल चिन की समस्या में काफी मददगार है।इसके लिए सिर को स्ट्रेट रखते हुए होठों को बाहर निकालें, कम से कम 4-5 सेकंड के लिए रोकें। अब सिर को चिन की ओर झुकाएं और होठ के निचले हिस्से को बाहर ही रखें। नियमित तौर पर आप इस एक्सरसाइज को करें। ये डबल चिन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
  • आप अपने जीभ को बाहर निकाल कर भी डबल चिन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप किसी शांत जगह पर सीधे बैठ जाएं, अपनी जीभ को बाहर निकालें, फिर दोनों तरफ घूमाएं। इसे रोजाना 15 सेकंड करें, ये एक्सरसाइज आपके जॉ लाइन को नया शेप दे सकती है।
  • X और O बोलकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप इस अभ्यास को रोजाना 5 बार कर सकते हैं। इसे बोलने से चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं।