पास्ता खाना हम सभी को पसंद होता है। इसकी गिनती एक कंफर्ट फूड में होती है, इसलिए जब कुछ अच्छा खाने का मन करता है तो ऐसे में हम अक्सर पास्ता खाने को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन वास्तव में सफेद पास्ता खाना इतना भी अच्छा ऑप्शन नहीं है। दरअसल, इसमें रिफाइंड कार्बाेहाइड्रेट होता है और इसलिए वह अधिक पोषक तत्व प्रदान नहीं करता है।हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपने टेस्ट बड के साथ पूरी तरह से समझौता कर लें। अगर आप चाहें तो हेल्दी तरीके से भी अपने टेस्ट बड को ट्रीट दे सकती हैं। जी हां, आप व्हाइट पास्ता के कुछ हेल्दी अल्टरनेटिव्स को सलेक्ट कर सकती हैं।

होल व्हीट पास्ता

अगर आप व्हाइट पास्ता के एक हेल्दी वर्जन को चुनना चाहती हैं तो ऐसे में आप होल व्हीट पास्ता को सलेक्ट कर सकती हैं। होल व्हीट पास्ता को एक बेहतर रिपलेसमेंट इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इसमें ना केवल फाइबर काफी अधिक मात्रा में होता है। साथ ही, इसमें कई न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। ऐसे में आप इसका सेवन आसानी से कर सकती हैं।

ब्राउन राइस पास्ता

यदि आप ग्लूटन फ्री डाइट पर हैं या फिर ग्लूटर इनटॉलरेंट हैं तो ऐसे में आप व्हाइट पास्ता की जगह ब्राउन राइस पास्ता का सेवन भी कर सकती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें केवल चावल होता है और गेंहू शामिल नहीं होता है। ब्राउन राइस पास्ता में फाइबर काफी हाई होता है और इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है।

स्पेगेटी स्क्वैश

अगर आप व्हाइट पास्ता नहीं खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप स्पेगेटी स्क्वैश को खाने का विचार भी कर सकती हैं। यह व्हाइट पास्ता का एक बेहतरीन वेजिटेबल बेस्ड अल्टरनेटिव है। स्पेगेटी स्क्वैश विटामिन ए और विटामिन सी में उच्च है, और यह फाइबर में उच्च और कैलोरी में कम है।

बीन नूडल्स

इन दिनों मार्केट में बीन नूडल्स भी मिलने लगे हैं। यह यकीनन व्हाइट पास्ता का एक हेल्दी अल्टरनेटिव है।इस तरह के पास्ता को कई अलग-अलग तरीकों के बीन्स से बनाया जाता है, जिनमें सोया बीन्स, मूंग और ब्लैक बीन्स शामिल हैं। अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन इनटेक को बढ़ाना चाहती हैं तो ऐसे में बीन नूडल्स का सेवन किया जा सकता है। 

क्विनोआ पास्ता

क्विनोआ को एक सुपरफूड माना जाता है। यह फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है और इसमें मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी और एंटी-ऑक्सीडेंट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। ऐसे में आप व्हाइट पास्ता की जगह क्विनोआ पास्ता को भी चुन सकती हैं। यह ग्लूटन फ्री पास्ता है और इसलिए अगर आप ग्लूटन फ्री डाइट पर हैं तो ऐसे में आप क्विनोआ पास्ता का सेवन कर सकती हैं।

खाएं चिकपी पास्ता

यह पास्ता चने की फलियों से बना है। यह व्हाइट पास्ता का एक बेहतरीन अल्टरनेटिव है। यहां तक कि इसे होल व्हीट पास्ता से भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। चिकपी पास्ता आपको लंबे समय तक फुलर रखता है। यह प्रोटीन और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है।