टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने पिता संग किए त्रयंबकेश्वर महादेव के दर्शन
'उतरन' फेम टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने जीवन से जुड़े पहलुओं को साझा करती रहती हैं। इस बार अभिनेत्री भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं, जिसकी तस्वीरें उहोंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखें तस्वीरें।
पिता के साथ अभिनेत्री ने किया दर्शन
टीवी अभिनेत्री टीना दत्ता हाल ही में महराष्ट्र राज्य के नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पिता के साथ पूजा-पाठ करती दिख रही हैं। इसमें एक्ट्रेस को पीले रंग की कुर्ती और सफेद पायजामा पहनकर मंदिर के दर्शन करते देखा जा सकता है। इसके अलावा शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेत्री अपने पिता संग महादेव को एक टक निहारती दिख रही हैं और भक्ति भाव में डूबी हुईं नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने कहा- शिव अनंत हैं
अभिनेत्री टीना दत्ता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'शिव अनंत हैं, समय से परे हैं, स्थान से परे हैं- शाश्वत ऊर्जा को गले लगाओ। अपनी चिंताओं को शिव के चरणों में समर्पित करो, और सच्ची स्वतंत्रता का अनुभव करो। महादेव के भक्तों को कभी डर नहीं लगता, क्योंकि वह हमेशा उनके निकट रहते हैं। हर हर महादेव।'
टीना दत्ता का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस टीना दत्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें टीवी धारावाहिक 'उतरन' में इच्छा सिंह बुंदेला की भूमिका निभाने के बाद काफी लोकप्रियता मिली। इसमें रश्मी देसाई, नंदीश संधू, रोहित खुराना, श्रीजिता डे और मृणाल जैन भी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उन्हें धारावाहिक 'हम रहें ना रहें हम' में भी देखा गया था, जो 10 अप्रैल से 22 सितंबर 2023 तक प्रसारित हुआ था। इस शो में जय भानुशाली भी मुख्य भूमिका में थे। वह बिग बॉस 16 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान