चीन के हुनान प्रांत में बीते शुक्रवार को एक छह मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। इसके मलबे में कई लोग फंस गए, जिनको निकालने के लिए बचाव आपरेशन चलाया गया। मलबे से तीन दिन बाद दो लोगों को जिंदा निकालने में सफलता मिली है।इमारत के मलबे से सोमवार दोपहर एक पुरुष को जिंदा निकाला गया। जबकि मंगलवार तड़के एक महिला को सुरक्षित निकाला गया। इस महिला को 88 घंटे बाद निकाला गया। लाइफ डिक्टेशन की मदद से जब महिला को निकाला गया तब उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस ने इमारत के मालिक समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।