कुवैत की इमारत में फंसे केरल के दो निवासी
केरल के पम्पाडी के रहने वाले स्टेफिन अब्राहम साबू भी हादसे के दौरान कुवैत में काम करते थे। वे उसी इमारत में थे, जिसमें आग लग गई और 49 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे जीवित हैं या मृत। लेकिन उनके परिवार में गम का माहौल है। सब दुखी हैं। बता दें, बता दें, 40 मृतक भारत के हैं और इनमें से 24 मृतक केरल के निवासी हैं।पम्पाडी में साबू परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनके मकान मालिक ने बताया कि साबू मात्र 29 साल का लड़का है। वह बहुत ही मेहनती है। मकान मालिक ने बताया कि वे पिछले 13 साल से किराए के मकान में हैं। अब अगस्त में वे अपने घर में जाने वाले थे। साबू पिछले छह साल से कुवैत में काम कर रहा है। साबू छह माह पहले ही घर आया था। उसने निर्माणाधीन घर के लिए टाइल सहित अन्य सामान भी खरीदा था। दो दिन पहले उसने अपनी मां को फोन किया था और घर के काम के बारे में पूछा था। वह अपने नए घर में जाने को लेकर उत्साहित थे।मकान मालिक ने आगे बताया कि साबू की शादी भी तय थी। उन्होंने लड़की देख रखी थी। अभी कुछ भी तय नहीं है। उन्होंने लड़की देखी हुई थी। वे उसके लौटने और नए घर में शिफ्ट होने के शादी की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि साबू तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। बीच वाला भाई भी कुवैत में ही नौकरी करता है और सबसे छोटा भाई इस्राइल में है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल