बेंगलुरु में यूपी के शख्स ने की आत्महत्या, छत से लटककर दी जान
बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल बेंगलुरु में यूपी के 34 साल के शख्स ने अपने आवास पर छत से लटककर जान दे दी। बेंगलुरु पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 24 पेज का डेथ नोट छोड़ा है।
यह घटना मंजूनाथ लेआउट इलाके में हुई, जो मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच से पता चला है कि सुभाष का अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक कलह चल रहा था और उसने उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज कराया था।
ईमेल के जरिए भेजा डेथ नोट
अधिकारी ने बताया कि उसने कई लोगों को ईमेल के जरिए अपना डेथ नोट भी भेजा और उसे एक एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप के साथ भी शेयर किया, जिससे वह जुड़ा था।
पुलिस के मुताबिक, सुभाष ने अपने घर में एक तख्ती लटका रखी थी, जिस पर लिखा था, 'न्याय होना है।' अधिकारी ने कहा कि चरम कदम उठाने से पहले, उसने कथित तौर पर एक अलमारी पर महत्वपूर्ण डिटेल्स चिपकाए, जिसमें उसकी मृत्यु नोट, गाड़ी की चाबियां और उसके तरफ से पूरे किए गए कार्यों की एक लिस्ट और अभी भी लंबित कार्यों की जानकारी शामिल थी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल अभी मामले में सुभाष के परिवार की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
बदरा छाएंगे, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
तीसरी सूची में भाजपा ने घोषित किए 19 उम्मीदवार, सीटों की पूरी जानकारी