आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’की रिलीज डेट पर आया अपडेट
आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज तारीख सामने आ चुकी है। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा निर्मित पहली महिला-प्रधान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म है। शुक्रवार को यशराज फिल्म्स ने फिल्म के रिलीज तारीख की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए की है। आइए जानते हैं रिलीज की तारीख और फिल्म से जुड़े अन्य अपडेट….
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
निर्माताओं ने आलिया के प्रशंसकों के लिए क्रिसमस के उपहार की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन यह तोहफा इस साल क्रिसमस पर नहीं, बल्कि अगले साल मिलेगा। अभी फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि ‘अल्फा’ 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस भूमिका में नजर आएंगी आलिया और शरवरी
बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार शरवरी वाघ भी शामिल होंगी। दोनों अभिनेत्रियां शिव रवैल निर्देशित बहुप्रतीक्षित स्पाईवर्स फिल्म में सुपर एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। निर्देशक और निर्माता दर्शकों के मनोरंजन को एक अलग स्तर पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फिल्म के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इससे पता चलता है फिल्म व्यापक स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में है। निर्माता इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज करेंगे।


51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप