इंदौर में प्रिंसिपल ऑफिस में उत्पात, अमन पटवारी पर FIR दर्ज
इंदौर: अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (GACC) में सोमवार सुबह बड़ा हंगामा हो गया। आरोप है कि एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के समर्थक और पूर्व एनएसयूआई नेता अमन पटवारी ने अपने साथियों के साथ कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की। इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने अमन पटवारी और अन्य के खिलाफ भंवरकुआं थाने में मामला दर्ज कराया है।
प्रचार्य ऑफिस में तोड़फोड़
कॉलेज प्रशासन की शिकायत के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब अमन पटवारी लोहे की सरिया और घास के पुलिंदे लेकर प्रशासनिक भवन में पहुंचे। उन्हें प्राचार्य कक्ष में प्रवेश से रोका गया, लेकिन उन्होंने विरोध करते हुए जबरन अंदर घुसकर दरवाजे के कांच और ताले को तोड़ दिया। इसके बाद कक्ष के अंदर घास फैलाई गई। आरोप है कि इस दौरान कॉलेज प्रशासन के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अमन पटवारी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं। वहीं, घटना के बाद अमन पटवारी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है बहरों को सुनाने के लिए धमाका करना जरूरी है। उनका कहना है कि कॉलेज में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है, चारों ओर घास और गंदगी फैली हुई है, जिससे कीड़े-मकोड़ों का खतरा है।
जीतू पटवारी का करीबी है अमन
अमन पटवारी को जीतू पटवारी का करीबी माना जाता है, जबकि प्राचार्य डॉ. ममता चंद्रशेखर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की समर्थक बताई जाती हैं। इधर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रजत पाटीदार ने स्पष्ट किया कि अमन फिलहाल संगठन में किसी पद पर नहीं हैं और सोमवार की घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। भंवरकुआं पुलिस ने शैलेन्द्र पाठक की शिकायत पर अमन पटवारी और उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 221, 331(3), 324(3), 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम