टीवी के मशहूर एक्टर रित्विक धनजानी अब ओटीटी पर डेटिंग शो होस्ट करते नजर आने वाले हैं | रित्विक धनजानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने नए शो का प्रोमो शेयर किया है | यह शो अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा | इस शो का थीम और नाम भले ही डेटबाजी रखा गया है लेकिन यहां कुछ अलग होने वाला है | रित्विक धनजानी प्रोमो वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं | आपके मम्मी-पापा होंगे राजी तभी होगी डेटबाजी |

ओटीटी के नए शो डेटबाजी का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है | जिसमें ऐसा दिखाया गया | डेटिंग पर जाने से पहले मम्मी-पापा की परमिशन लेनी होगी| बच्चों की एप्लीकेशन पर मम्मी-पापा फैसला करेंगे कि उन्हें जाना चाहिए या नहीं | पूरा का पूरा शो इसी फैसले पर टिका हुआ है | यही शो का मजेदार थीम होने वाला है |

उर्फी जावेद देंगी डेटिंग टिप्स

जी हां..इंटरनेट सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद नए डेटिंग शो पर कंटेस्टेंट्स को डेटिंग टिप्स देती दिखाई देंगी | सिर्फ उर्फी ही नहीं समय-समय पर शिल्पा शेट्टी,भारती सिंह भी शो में ट्विस्ट देती दिखाई देंगी | यह शो अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम होगा | यह एप अमेजान शॉपिंग ऐप पर भी उपलब्ध है |

ओटीटी पर टेलीकास्ट होने वाले इस नए डेटिंग शो को रित्विक धनजाननी होस्ट करेंगे | रित्विक धनजानी टीवी के जाने-माने एक्टर हैं | उन्होंने डेटिंग शो से पहले 'सुपर डांसर चैप्टर 2','रसोई की जंग मम्मी के संग','इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार्स','इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे कई शो होस्ट किए हैं |