गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में उमस और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। तेज गर्मी की वजह से लोगों के चेहरे पर कील-मुहांसे, टैनिंग, सनबर्न और कई तरह की परेशानियां सामने आने लगीं हैं, जिससे सही समय पर बचाव करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। हम बात कर रहे हैं दही की, जिसको चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

टैनिंग

अगर आप धूप से होने वाली टैनिंग से जूझ रहे हैं तो दही के साथ टमाटर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस दो चम्मच दही लेना है और इसमें दो चम्मच पिसा हुआ टमाटर मिलाना है। चाहें तो इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। 15 मिनट बाद इसे सादे पानी से धो लें।

कील-मुहांसे

इस परेशानी से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस दही में खीरा पीसकर डालना है। इस पेस्ट को मुहांसो पर फेस मास्क की तरह लगाएं। इससे चेहरे के इंफेक्शन में भी राहत मिलेगी।

स्क्रब

अगर आपको लगता है कि आपके चेहरे की स्किन काफी ज्यादा रफ हो गई है तो आप दही में ओट्स मिलाकर इससे स्क्रब कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ओट्स में दही मिलाकर इसे पीसना है और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना है।

मॉइश्चराइज

क्या आप जानते हैं कि दही के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को मॉइश्चराइज कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, एक चौथाई हल्दी पाउडर और 4 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाना है। इससे आपके चेहरे की खोई हुई नमी वापस लौट आएगी।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप दही को किसी चीज में मिलाकर अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें। ताकि इससे आपको किसी तरह की परेशानी ना होने पाए।