बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
बढ़ती उम्र के साथ-साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है, लेकिन कुछ लोगों के बाल बहुत कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं, जिससे वे लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखाई पड़ने लगते हैं। बालों के कम उम्र में सफेद होने के पीछे कई कारणों से हो सकते हैं।
इनमें सबसे बड़ी वजहें पोषण की कमी, नशीली चीजों का अत्याधिक सेवन और तनाव हैं, लेकिन इनके अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक चीजों का उपयोग सबसे अच्छा परिणाम देने वाला हो सकता है। इसके लिए आप अपनी किचन में ही उपलब्ध कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनसे आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला बनाए रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्राकृतिक चीजों के बारे में।
चाय या कॉफी
इनसे आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रख सकते हैं।
इस्तेमाल का तरीका- पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर को कुछ देर उबालें और ठंडा होने पर उसे बालों पर लगाएं और कुछ समय बाद वॉश करें। चाय से बालों का रंग काला और कॉफी से बालों का रंग ब्राउन हो जाएगा।
मेंहदी और तेजपत्ता
मेंहदी और तेजपत्ता से भी बालों का रंग गहरा हो सकता है।
इस्तेमाल का तरीका- दो कप पानी में,आधे कप सूखी मेंहदी और 3- 4 तेजपत्ते को उबालें और ठंडा होने पर बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे फिर से शैम्पू से वाश करें।
आंवला
आंवला बालों को कुदरती रूप से काला बनाए रखता है।
इस्तेमाल का तरीका- सूखे हुए आंवला पाउडर को लोहे के बर्तन में रात भर भिगोकर रखें और सुबह इसे अपने बालों में लगाएं और एक घंटे बाद नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
रोजमेरी
रोजमेरी भी बालों का रंग गहरा करती है।
इस्तेमाल का तरीका- रोजमेरी को पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने पर इससे बालों की जड़ों से सिरे तक मसाज करें और पानी से वॉश कर लें।
काला अखरोट
बालों के लिए यह नेचुरल कलर का काम करता है।
इस्तेमाल का तरीका- काले अखरोट के छिलकों को उबालें और ठंडा होने पर डाई की तरह ही कुछ समय लगाकर वॉश करें।


किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय