वरुण धवन ने वाइफ नताशा के जन्मदिन पर लिखा एक खास नोट
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल बी टाउन के बेस्ट कपल में से एक है। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। आज 8 मई को एक्टर अपनी लेडी लव का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उन्होंने नताशा के लिए अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए नोट भी लिखा है।
वरुण ने लुटाया नताशा पर प्यार
वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में यह कपल घूमते हुए कैमरा के सामने वीडियो बना रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे माय केयरटेकर, लव यू फॉरएवर।
बॉलीवुड स्टार्स ने भी दी बधाई
वरुण धवन के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर नताशा को जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे नताशा'। इसके अलावा ताहिरा कश्यप, हुमा कुरैशी समेत कई अन्य स्टार्स ने भी उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी।
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के तीन साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस कपल ने 24 जनवरी, 2021 को शादी रचाई थी। कुछ दिनों पहले ही नताशा के बेबी शावर की तस्वीरें सामने आई थी।
वरुण धवन का वर्क फ्रंट
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही बेबी जॉन में दिखाई देने वाले हैं। 'जवान' डायरेक्टर एटली इसके को-प्रोड्यूसर हैं। बेबी जॉन में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश दिखाई देंगी। इसके बाद वह 'सिटाडेल' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु दिखाई देंगी। वहीं, वरुण स्त्री 2 में भी कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं।


एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा