विजय कदम का 67 साल की उम्र में हुआ निधन
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी ने फिल्मी दुनिया से कई सितारों को छीना है। हाल ही में, टी-सीरीज के को-ऑनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। अब कैंसर की वजह से मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विजय कदम का भी निधन हो गया है।
डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे अभिनेता
विजय कदम सिर्फ 67 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे। लंबी लड़ाई के बाद वह कैंसर से जंग हार गये। शनिवार को घर पर अभिनेता ने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर ने परिवार और फैंस के साथ-साथ मराठी इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया है।
आज होगा अंतिम संस्कार
विजय कदम का निधन मराठी सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है। आखिरी बार टीवी शो टी परत आलिये में नजर आये अभिनेता ने सिनेमा को अपनी बेहतरीन अदाकारी से नवाजा है। फैंस उनके जाने से दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज उनका अंतिम संस्कार अंधेरी ओशिवारा श्मशान पर होगा।
थिएटर से शुरू किया था करियर
मराठी सिनेमा में कभी विजय कदम का जलवा था। उन्होंने 80 के दशक में बतौर थिएटर आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। सालों तक थिएटर में काम करके पहचान बनाने के बाद वह टीवी की दुनिया में आये और टूरटूर, विच्चा माझी पुरी कारा, पप्पा सांगा कुनाचे जैसे डेली सोप में काम किया है।
सिर्फ टीवी ही नहीं, फिल्मों में विजय कदम ने अपने पैर जमाए थे। फिल्मों में उन्हें कॉमिक रोल से पॉपुलैरिटी मिली थी। वह तेरे मेरे सपने, इरसाल कार्टी, दे दनादन और दे धड़क बेधड़क जैसी मराठी फिल्मों में काम किया। हिंदी में उन्होंने चश्मे बद्दूर में तापसी पन्नू के साथ काम किया था। वह हिंदी मूवी पुलिस लाइन में भी काम कर चुके हैं। वह अपने किरदारों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।


अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर