तमिलनाडु में धूमधाम से मनाई गई विनायक चतुर्थी
चैन्नई । तमिलनाडु में सोमवार को विनायक चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राज्यभर में गणेश मंदिरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। अपने-अपने घरों में गणेश पूजा करने के लिए लोग सुबह से ही मूर्तियां खरीदने के वास्ते बाजारों में जुटने लगे। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, विपक्ष के नेता एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख एडापड्डी के पलानीस्वामी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने लोगों को विनायक चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। रवि ने एक ट्वीट में कहा कि विनायगर चतुर्थी के शुभ त्योहार पर शुभकामनाएं। भगवान विनायगर सभी को ज्ञान, शक्ति, सफलता, खुशी और समृद्धि प्रदान करे।


प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा
अब दो साल और: स्मार्ट मीटर लगाने की डेडलाइन बढ़ी
डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान
उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल: कमर्शियल सिलिंडर की काली मार्केटिंग का पर्दाफाश
अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम रैकेट पर शिकंजा, श्रीनगर में सात आरोपी हिरासत में