अडानी के समर्थन में वीरेंद्र सहवाग, गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती
नई दिल्ली । भारतीय बाजार का रीढ़ माने जाने वाले अडानी ग्रुप में हिंडरबर्ग की 25 जनवरी की रिपोर्ट के बाद भूचाल आ गया। अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाधड़ नीचे गिरने शुरु हो गए। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अमीर ग्रुप टॉप-2 से बाहर हो गया और उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने लगे।
इस बीच अडानी ग्रुप में मचे भूचाल को लेकर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने हिंडनबर्ग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती। यही नहीं, पूरे मामले को उन्होंने सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, गोरों से इंडिया की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती है। इंडियन मार्केट को इस तरह से गिरना की बड़ी चतुराई से सुनियोजित साजिश लगती है। उन्होंने लिखा- कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा की तरह भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा। सहवाग का यह ट्वीट कुछ ही देर में वायरल होने लगा। इस पर तमाम फैंस की प्रतिक्रिया भी आ रही है। अधिकतर अपने हीरो से सहमत भी दिख रहे हैं।


होटल में लगी आग से अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से 150 से अधिक लोग बचाए गए
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह