छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ मतदान दल
देश में 19 अप्रैल से पहले चुनावी चरण की शुरुआत होने जा रही है। जिसे लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पक्ष और विपक्ष भी मैदान में कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले बीजापुर में मतदान दल हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय लिया गया था।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होगा। बस्तर एकमात्र सीट होगी जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।वहीं, नारायणपुर में भी मतदान दलों को चॉपर के माध्यम से उनके संबंधित मतदान केंद्र पर भेजा जा रहा है।
बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडे ने कहा कि पूरी योजना चुनाव आयोग के मार्गदर्शन और हमारे राज्य के चुनाव आयोग के अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। हम मतदान से 3 दिन पहले टीमें भेजना शुरू कर देते हैं। आज से मतदान अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। बीजापुर जिले के अधिकारी-कर्मचारी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और पिछले विधानसभा चुनाव और उससे पहले भी उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है... सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजाम किए गए हैं।बीजापुर के एसपी जीतेंद्र यादव ने कहा कि हम मतदान दल सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए उन इलाकों में भेजते हैं जो खतरे वाले क्षेत्र हैं। केंद्रीय सशस्त्र बल, राज्य सशस्त्र बल और डीआरजी सभी शामिल हैं और विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्र प्रभुत्व खोज करेंगे। एक सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा, जिसमें आम लोग वोट डाल सकें।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने
अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस रोकते ही धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी