भिटोनी की लूप लाइन में गैस से भरा वैगन पटरी से उतरा
जबलपुर । मंगलवार की रात में जबलपुर रेल मंडल में भी दो दुर्घटनाओं से मंडल के रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शाम 7:30 बजे कटनी में रेलवे यार्ड में एक मालगाड़ी के दो बैगन पटरी से उतर कर नीचे आ गए, जिसे रेलवे कर्मचारियों ने लगभग 1 घंटे के बाद पटरी पर लाकर उसे गंतव्य की ओर रवाना किया। इस घटना के बाद मंगलवार रात 10:30 बजे भेड़ाघाट के निकट भिटोनी में गैस से भरे मालगाड़ी के बैगन पटरी से उतर गए।
रात को कोई काम नहीं किया
घटना के बाद ही जबलपुर रेल मंडल के कंट्रोल कार्यालय में आला अधिकारी समय रहते पहुंच गए, हालांकि भिटौनी गैस डिपो प्रशासन का कहना था कि नियम के मुताबिक सुबह ही बैगन को पटरी पर लाया गया। रात को कोई काम नहीं किया। इसके बाद आला अधिकारी कंट्रोल रूम से वापस घर लौट गए।
रेलवे के दुर्घटना सूचक हूटर बज उठे
घटना की खबर लगते ही रेलवे के दुर्घटना सूचक हूटर रात 10:30 बजे अचानक बज उठे, जिसके उपरांत सूचना मिलते ही इस ट्रेन को वापस पटरी पर लाने के लिए रेलवे का अमला भेड़ाघाट की ओर चल दिया है। दोनों ही घटनाओं से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है ।


एम्बुलेंस व्यवस्था पर फिर सवाल, छतरपुर में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
सीएम ने मुलाकात को बताया सकारात्मक और सार्थक
राजनीतिक नियुक्तियों पर तेज हुआ काम, शीर्ष स्तर पर चर्चा
सम्मान विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
आधार और डेबिट कार्ड की जानकारी लीक, खाते से निकले 5 लाख
मिठाई दुकानों पर जांच अभियान तेज, सैंपल भरकर भेजे लैब
ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी