स्कूलों में भरा पानी.....13 तक बारिश का यलो अलर्ट
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक के लिए कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए अलर्ट है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों बारिश हो रही हैं।
यहां स्कूलों में पानी भरने से स्टूडेंट्स परेशान हैं। गांव के कच्चे रास्ते खराब हो चुके हैं और लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी यलो अलर्ट में कुछ जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इनमें बलौदाबाजार, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा और बिलासपुर शामिल हैं। जांजगीर-चांपा में भारी बारिश के बीच शासकीय नवीन प्राथमिक शाला नेगुरडीह की स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। मध्यान्ह भोजन की सेवा और रेगुलर क्लासेस पर असर पड़ा है। स्कूल परिसर के बाहर पानी निकासी न होने से जल भराव हो गया है। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि खंड विकास अधिकारी विजय लहरे को सूचित किया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्कूल में 41 स्टूडेंट हैं जो बारिश की वजह से परेशानी से जूझ रहे हैं।


बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा