'देवरा' की कमजोर कमाई, दर्शकों की टूटीं उम्मीदें
जूनियर NTR, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर ‘देवरा पार्ट 1’ के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. वहीं फिल्म की कमाई पर भी हर कोई अपनी निगाहें जमाए हुए है. 27 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की साउथ में सक्सेस पार्टी रखी गई, जहां साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारों को देखा गया. दुनियाभर में फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन भारत में ‘देवरा’ के हालात कुछ खास अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं.
‘देवरा’ ने आठवें दिन केवल 6.25 करोड़ रुपये कमाए
जूनियर एनटीएआर की ‘देवरा’ की रिलीज का आज नौवां दिन है. ऐसे में आठवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, इसके आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ‘देवरा’ ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन ही अब तक की सबसे कम कमाई कर सभी को निराश कर दिया है. फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन महज 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जो कि छठे दिन के मुताबले 1 करोड़ कम हैं.
‘देवरा’ का कुल कलेक्शन 221.85 करोड़ रुपये
8 दिनों के अंदर ‘देवरा’ ने अब तक 221.85 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया है. 300 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा काफी पहले ही पार कर लिया था. लेकिन भारत में अभी तक जूनियर एनटीआर की फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. उम्मीद तो ये भी की जा रही थी कि ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी. लेकिन गिरती कमाई ने अब मेकर्स के मन भी थोड़ा शक पैदा कर दिया है.
छुट्टी के दिन ‘देवरा’ की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद
हालांकि इस शनिवार और रविवार की छुट्टी का फिल्म की कमाई पर अच्छा असर पड़ सकता है. आमतौर पर छुट्टी वाले दिन फिल्मों की कमाई में इजाफा देखने को मिलता है. यही उम्मीद ‘देवरा’ की कमाई से भी की जा रही है. दो दिन की छुट्टी में ‘देवरा’ अच्छा कलेक्शन करके दिखा सकती है.


51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप