Weather : दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में आज बारिश का अनुमान..
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलना अभी जारी है। हालांकि, मंगलवार से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। 24 से 26 जनवरी के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है।मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
वहीं, उत्तराखंड में भी 25 और 26 जनवरी को भारी वर्षा या बर्फबारी देखी जाएगी। पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है।उधर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से यातायात प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के कारण राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद हैं। रविवार को पलचान में लंबा जाम लग गया। बर्फबारी के चलते पलचान से नेहरूकुंड तक चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।उत्तराखंड के जोशीमठ में मंगलवार और बुधवार को बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। चमोली के जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि रिलीफ कैंप में नोडल ऑफिसर को कंबल, हीटर और जेनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित 