‘धुरंधर 2’ के बाद क्या होगा अगला बड़ा धमाका?
आदित्य धर के सितारे इस वक्त बुलंदी पर है। उन्होंने बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में- 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दी हैं। अब दर्शकों की उत्सुकता यह जानने में है कि वे आगे क्या बनाने जा रहे हैं? निर्देशक आदित्य धर कथित तौर पर अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तीन बिल्कुल अलग-अलग जॉनर पर विचार कर रहे हैं। इस बीच कहा यह भी जा रहा है कि आदित्य धर एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, इससे पहले निर्देशक ब्रेक ले सकते हैं।
आदित्य धर के पिटारे में क्या है खास?
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डवाइड यह 1500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस बीच आदित्य धर के बारे में कहा जा रहा है कि वे अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तीन संभावित फिल्मों पर विचार कर रहे हैं। वैरायटी इंडिया के अनुसार, इन फिल्मों में उनका एक पैशन प्रोजेक्ट 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' शामिल है, जिसे पहले रोक दिया गया था। इसके अलावा चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित एक बड़े पैमाने की ऐतिहासिक फिल्म और एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म शामिल हैं।
'धुरंधर 2' के बाद लेंगे ब्रेक?
कहा जा रहा है कि डायरेक्टर के पास कई प्रोजेक्ट्स के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन वे एक ब्रेक के बाद ही अगले प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ेंगे। डायरेक्टर ने पिछले तीन साल रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी पर काम करते हुए बिताए हैं। इसलिए, अब वे कुछ समय का ब्रेक लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बात पक्की है कि आदित्य धर की अगली फिल्म और बडे़ कैनवास पर बनने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर एक बार फिर रणवीर के साथ काम करने के इच्छुक हैं। इस बार वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पर काम करेंगे। आदित्य धर पिछले साल से ही रणवीर के साथ बातचीत कर रहे हैं। 'धुरंधर' के साथ उनके सफल कोलैबोरेशन ने इस संभावित नए प्रोजेक्ट के लिए उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
क्यों रुका 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' पर काम?
बात करें 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' की तो यह आधित्य धर के उन पैशन प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसे कथित तौर पर बजट संबंधी दिक्कतों के चलते कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हालांकि, 'धुरंधर' से अच्छी-खासी कमाई के बाद इस फिल्म पर फिर से काम शुरू होने की संभावना बन गई है। लेकिन, अगर इसे हरी झंडी नहीं मिलती है, तो कहा जा रहा है कि यह ऐतिहासिक ड्रामा ही आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट है। इसके अलावा, ऐसी भी चर्चा है कि आदित्य धर एक स्पोर्ट्स ड्रामा पर भी काम कर रहे हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह