63 यात्रियों के साथ बिना पहिए के उड़ान भरने वाला विमान, काठमांडू में सुरक्षित लैंडिंग
नेपाल में बुद्धा एयरलाइंस के एक विमान को पायलट ने बिना पहिए के ही रनवे पर उतार दिया. इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों से लेकर एयरलाइंस तक में हड़कंप मच गई. आनन-फानन में विमान को जमीन पर भेजा गया और लोगों को सुरक्षित निकालने की कवायद की गई. विमान में 63 यात्री सवार थे.
रिपोर्ट के मुताबिक बुद्धा एयरलाइंस का एक विमान महोतारी के जनकपुर से काठमांडू तक के लिए उड़ान भरी थी. विमान को जब काठमांडू के रनवे पर उतारा गया तो पता चला कि उसमें पहिया ही नहीं है. खबर सुनते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए.
बाद में एयरलाइंस ने सीनियर टेक्निशियन की मदद से विमान को सुरक्षित लैंड करवाया. जानकारों का कहना है कि लगातार एक ही विमान के परिचालन की वजह से यह नौबत आई. जिस विमान में घटना हुई है, वो बुधवार को कम से कम 8 बार काठमांडू से जनकपुर की आवाजाही की थी.
उड़ान भरते वक्त टूटकर गिरा पहिया
शुरुआती जांच के मुताबिक जनकपुर में जब विमान उड़ान भर था, तभी रनवे पर उसका पहिया टूट गया. दिलचस्प बात है कि इसकी भनक भी पायलट को नहीं लगी. एक घंटे बाद जब विमान को लैंड कराने की कोशिश की गई तो पायलट को पहिया न होने के बारे में जानकारी मिली.
रिपोर्ट के मुताबिक विमान के आगे का 2 पहिया टूटकर जनकपुर में ही रह गया. बुद्धा एयरलाइंस ने मामले में अफसोस जताया है और सख्त कार्रवाई की बात कही है. 72 सीटर वाले इस विमान में 63 यात्री सवार थे.
नेपाल का सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइंस है बुद्धा
बुद्धा को नेपाल का सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइंस माना जाता है. 1996 में इसकी स्थापना की गई थी. बुद्धा एयरलाइंस नेपाल के भीतर घरेलू उड़ानों के साथ-साथ काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के वाराणसी के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित करती है.
नेपाल में बुद्धा एयरलाइंस को विश्वसनीय एयरलाइंस माना जाता रहा है, लेकिन जिस तरीके से काठमांडू में यह घटना हुई है, उससे आने वाले दिनों में एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ सकती है.


पढ़ाई में अव्वल छात्र बना परिवार का कातिल, इलाके में हड़कंप
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके
टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद