पत्नी कर रही थी धर्म परिवर्तन का दबाव, तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
धमतरी: धमतरी के पोटियाडीह गांव के लिनेश साहू (30) ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद मृतक के ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कथित धर्म परिवर्तन की खबर से जिले में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को अर्जुनी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया। अर्जुनी पुलिस ने बताया कि मृतक लिनेश की पत्नी करुणा साहू, सास गौरी साहू, उसकी बेटी किरण साहू, ससुर राजकुमार साहू पर भादंसं की धारा 108, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया गया है। साली कनिष्का साहू को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
यह था पूरा मामला
पोटियाडीह निवासी लिनेश साहू दर्जी का काम करता था। उसने सात दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा था कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उस पर बार-बार दूसरा धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। उसने यह स्टेटस अपनी साली गुलशन साहू को भी भेजा। पुलिस ने स्टेटस और मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर पंचनामा तैयार किया और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया। जांच के दौरान सूचक खूबचंद साहू, मृतक के पिता प्रेमनाथ साहू, मां सुमित्रा साहू, गवाह मिलेंद्र साहू, परमेश्वर साहू, गुलशन साहू से बयान लिया गया। इसके बाद अपराध दर्ज कर विधिवत रिमांड पर भेजा गया।
5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पोटियाडीह मामले में 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया गया है। चार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मणिशंकर चंद्रा, एएसपी धमतरी मरने से पहले लिखा सोशल मीडिया पर लिखे सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मृतक ने लिखा है कि ससुराल पक्ष के सभी लोग उस पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। पत्नी पर आरोप लगाते हुए मृतक ने लिखा है कि वह अक्सर पैसों की मांग करती है। वह उसके साथ इंसान जैसा व्यवहार नहीं करती। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


बड़ी खबर: CM साय ने की मप्र विधानसभा अध्यक्ष से सौजन्य भेंट, क्या दोनों राज्यों के बीच होगी नई पहल?
बड़ी खबर: 14 दिसंबर से CG विधानसभा सत्र, उपलब्धियों पर चर्चा...जानें इस सत्र में क्या-क्या होगा खास?
अधिक मास अलर्ट: साल 2026 में आ रहा है 'पुरुषोत्तम मास', भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना होगा भारी नुकसान!
सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे
Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले
भोपाल युवक शुभम की हिंदू धर्म में वापसी, विश्वास सारंग बोले- दबाव में अमन खान बनाया गया
दुर्ग में मिली जली लाश से हड़कंप...पुलिस ने उठाए ये बड़े कदम, जानें आपके इलाके में सुरक्षा का हाल