विनेश फोगाट को मिलेगा पदक या नहीं? खेल पंचाट का आज आ सकता है फैसला
भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। इस अपील को खेल पंचाट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। खेल पंचाट शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है और अपना फैसला सुना सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने विनेश को अपने वकील नियुक्त करने को कहा है। इसी वजह से सुनवाई गुरुवार की जगह अब शुक्रवार को होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनवाई भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे होगी। दरअसल, विनेश ने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था।
खेल पंचाट ने विनेश का पक्ष रखने के लिए चार वकीलों की पेशकर की थी। ये सभी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खेल पंचाट के निःशुल्क वकील हैं। हालांकि, भारतीय दल ने इसे स्वीकार नहीं किया और सुनवाई के लिए भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी। खेल पंचाट दुनिया भर में खेलों के मामलों को सुलझाने के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के लॉजेन में है। इसकी अदालतें न्यूयॉर्क, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। पेरिस में ओलंपिक को देखते हुए अस्थायी अदालतें वहां भी स्थापित की गई हैं।
विनेश ने इस जगह अपील कर खुद को कम से कम रजत देने के लिए कहा है। फाइनल में हारने पर विनेश रजत जीततीं, लेकिन फैंस उनसे गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठे थे। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक, विनेश ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 51 मिनट पर खेल पंचाट के सामने अपील दायर की। उन्होंने संयुक्त रूप से रजत पदक देने की मांग की है। विनेश ने स्वर्ण पदक का मैच खेलने देने की मांग भी की थी। हालांकि, खेल पंचाट ने यह अपील खारिज कर दी। खेल पंचाट ने कहा- हम फाइनल मैच को नहीं रोक सकते। खेल पंचाट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा।


बिरसा मुंडा: आदिवासियों के ‘धरती आबा’ जिनकी दहाड़ से अंग्रेज भी खाते थे खौफ, जानिए उनका शौर्य गाथा!
राहुल गांधी की 1300 किमी यात्रा का सुपर फ्लॉप शो: बिहार में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 61 में से सिर्फ 6 सीटें!
ग्लोब-ट्रॉटर इवेंट में एंट्री कैसे मिलेगी? जानें सभी गाइडलाइंस
नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: दो शीर्ष कमांडरों सहित 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, संगठन को लगा बड़ा झटका!
मस्ती, परिवार और ढेर सारी नोकझोंक—‘डाइनिंग विद कपूर्स’ का ट्रेलर आया, लेकिन आलिया नहीं दिखीं
चलती बस में धुआं, ड्राइवर-कंडक्टर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान!
राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी, वेडिंग एनिवर्सरी पर हुई बेटी का जन्म!
जबलपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस...CM मोहन यादव और PM मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ, जानिए क्या है खास?