महिला ने 5 किलोग्राम से ज्यादा वजनी बच्चे को दिया जन्म
लंदन । एक महिला ने बच्चा 5 किलोग्राम से भी ज्यादा वजनी बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के वजन को देखकर नर्स भी हैरान है। घटना ब्रिटेन के वैरिंगटन की है। महिला ने कहा कि मेरा बेटा काफी बड़े बच्चे की तरह लग रहा था। उसका सिर खरबूजे जितना बड़ा था। जानकारी के मुताबिक, 24 साल की रूबी इडेन ने अगस्त 2022 में अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने इसका नाम टेडी रखा। जन्म के बाद जब टेडी का वजन किया गया तो वह 5 किलो और 500 ग्राम का निकला। आमतौर पर जन्म के समय शिशु का नॉर्मल वेट 2.5 से 3.5 किलो के बीच होता है। इसीलिए टेडी को बिग साइज बेबी कहा गया। अपने बच्चे को लेकर रूबी ने बताया कि टेडी का जन्म डिलीवरी डेट के 8 दिन बाद हुआ था। उस वक्त डॉक्टरों ने कहा था कि उसका वजन 3.5 किलो के आसपास होगा। लेकिन जन्म के बाद वो साढ़े 5 किलो का निकला। रूबी बताती हैं कि टेडी, पॉलीहाइड्रमनिओस नामक मेडिकल कंडीशन के साथ पैदा हुआ था। यह कंडीशन तब उत्पन्न होती है जब प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के चारों ओर बहुत अधिक एमनियोटिक द्रव होता है।
रूबी कहती हैं कि नर्स, डॉक्टर हर कोई हैरान था कि बच्चा इतना बड़ा कैसे पैदा हुआ। उसे नवजातों वाला कोई कपड़ा फिट नहीं हो रहा था। डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई थी। अब टेडी 7 महीने का हो चुका है और एकदम फिट है। रूबी और उनके 27 वर्षीय पति क्रिस को टेडी के लिए बड़ी उम्र के बच्चों के कपड़े खरीदने पड़े, क्योंकि नवजात के कपड़े उसके लिए बहुत छोटे थे। टेडी के जन्म वाले दिन को याद करते हुए रूबी ने कहा- जब मैंने पहली बार बच्चे को देखा तो मैं बेहद चौंक गई थी। बड़े बच्चे की तरह लग रहा था। उसका साइज सामान्य से काफी बड़ा था। मेरे पति ने उसे देखते ही कहा वह एक मोटा लड़का है।


तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
तेज रफ्तार बस पलटी, जशपुर में 5 यात्रियों की मौके पर मौत
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला: United States की मंजूरी से India जारी रखेगा Russia से तेल आयात
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
बिलासपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती, पुलिस टीम पर हमला
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल