शहडोल के सिंदुरी गांव में आकाशीय बिजली से महिला की मौत
शहडोल । जिले के सोहागपुर के सिंदुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ काम कर रही दूसरी महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है।
अचानक मौसम में हुआ बदलाव
अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। उसी दौरान सोहागपुर के सिंदूरी गांव में दो महिलाओं के समीप ही आकाशीय बिजली गिर गई। खेत में काम कर रही जुग्गी बाई पत्नी मिलन बैगा उम्र 60 वर्ष की मौके पर मौत हो गई है। 57 वर्षीय महिला का इलाज शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी सोहागपुर अनिल पटेल ने बताया है कि जुग्गी बाई की मौत के बाद मामले पर मर्ग कायम किया गया है।
जब तक बचाते, हो चुकी थी एक की मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि आकाशीय बिजली खेत में गिरी जिसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई हैं। यह महिलाएं अपने खेत पर काम कर रही थीं। खेत के आसपास और लोग भी मौजूद थे। यदि घटनास्थल के समीप होते तो उनकी भी जान को खतरा था। जब तक बचाते एक महिला की मौत हो चुकी थी। दूसरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन