World Championships: शूटिंग में अखिल ने दिलाया पेरिस ओलंपिक का पांचवां कोटा
दादी चंद्रो तोमर के गांव जोहड़ी (बागपत) के अनुभवी शूटर 28 वर्षीय अखिल श्योराण ने विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतकर देश को पेरिस ओलंपिक का पांचवां कोटा दिलाया। यही नहीं उन्होंने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार (कुल 1750) के साथ मिलकर इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण पदक भी जीता। वहीं रिद्म सांगवान, मनु भाकर और ईशा सिंह (कुल 1744) की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल में टीम स्वर्ण पदक जीता।
क्वालिफाइंग दौर में छठे स्थान पर थे अखिल
अखिल ने एलिमिनेशन दौर में 579, ऐश्वर्य ने 587 और नीरज ने 584 का स्कोर किया। क्वालिफाइंग दौर में अखिल ने वापसी करते हुए 585 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। यहां ऐश्वर्य 583 और नीरज 577 का स्कोर कर पाए। अखिल ने प्रोन में शानदार प्रदर्शन किया और 200 में से 198 का स्कोर किया। फाइनल में अखिल ने 450 का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे। ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर शिमिर्ल ने 462.6 के साथ स्वर्ण और चेक गणराज्य के पेत्र निंबस्र्की ने 459.2 के साथ रजत जीता।
रिद्म, मनु, ईशा की टीम ने जीता स्वर्ण
25 मीटर पिस्टल में भारतीय तिकड़ी रिद्म सांगवान, मनु भाकर, ईशा सिंह ने 1744 का स्कोर चीनी ताईपे को हराकर स्वर्ण जीता। चीन तीसरे स्थान पर रहा। हालांकि रिद्म सांगवान इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंची, लेकिन आठवें स्थान पर रहते हुए ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गईं। भारत के लिए अब तक भोवनीश मेंंदीरत्ता, स्वप्निल कुसाले, रुद्रांक्ष बालासाहिब पाटिल, मेहली घोष और अखिल श्योराण ने पेरिस ओलंपिक कोटा जीता है। 2012 की एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले अखिल की यह सीनियर वर्ग में दूसरी विश्व चैंपियनशिप है।


राशिफल 07 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम