मैड्रिड । गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित सैटर्निनो डे ला फुएंते का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया।रिपोर्ट में बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के लियोन में उनके घर पर हुआ। वह एक मोची थे और जूते की फैक्‍ट्री में काम करते थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने पिछले साल सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था।फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था। 
फुएंते के परिवार में उनकी पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं। इससे पहले साल 2017 में 146 साल की उम्र का दावा करने वाले एक शख्स की मौत हो गई थी। उसका दावा था कि वह दुनिया का सबसे उम्रदराज इंसान है। बहा गोथो नाम का यह इंसान इंडोनेशिया का रहने वाला था। उनके जन्म के कागजात और पहचान पत्र के मुताबिक, गोथो का जन्म 1870 में हुआ था। गोथो को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय लोग उन्हें सोदिमेदजो के नाम से भी पुकारते थे। गोथो बहुत सिगरेट पीया करते थे। गोथो की उम्र को लेकर कई संदेह भी हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि इंडोनेशिया ने जन्मों का रेकॉर्ड रखना 1900 से पहले शुरू नहीं किया था। गोथो केंद्रीय जावा के सरागेन शहर में रहते थे। यहां के स्थानीय रेकॉर्ड ऑफिस के अधिकारियों ने कहा था कि उन्होंने गोथो की उम्र की पुष्टि कर ली है।