सात जिलों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंडी का दौर जारी है। उत्तरी शीतल हवाओं से कंपकंपाहट बनी रही। दिन में ठंडी हवाएं चलती रहीं। तापमान में भी लगातार गिरावट चल रही है। दो-तीन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कई जिलों में कोहरे का अलर्ट दिया गया है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे। ग्वालियर भोपाल और सागर संभागों के जिलों में तापमान में काफी गिरावट देखी गई। प्रदेश में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि मौसम शुष्क रहेगा। चंबल संभाग के जिलों तथा ग्वालियर दतिया दमोह छतरपुर निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा रहेगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रही। पूर्वी मप्र में ज्यादा गिरावट देखी गई। उमरिया में बीते 24 घंटे में 6.1 डिग्री तक रात का पारा लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 7.6 गुना में 8 उमरिया में 8.3 रायसेन में 8.6 ग्वालियर में 8.9 पचमढ़ी में 9 सागर में 9.2 धार-नौगांव में 9.5 खजुराहो में 9.6 रतलाम में 10 इंदौर-दमोह-रीवा में 10.4 मलाजखंड में 10.7 भोपाल में 10.8 उज्जैन-नरसिंहपुर में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जम्मू कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की तरफ बढ़ गया है। इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी खत्म हो गया है। इस वजह से हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में रात का तापमान लुढ़कने का सिलसिला जारी है।


यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
T20 WC: मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित