झाड़ू का इस्तेमाल रोजाना की साफ सफाई के लिए हर घर में किया जाता हैं। वास्तुशास्त्र में भी झाड़ू को बेहद अहम बताया गया हैं साथ ही धार्मिक नजरिएं की अगर बात करें तो झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया हैं।

मान्यता है कि इसमें देवी लक्ष्मी का वास होता हैं ऐसे में वास्तु और ज्योतिषशास्त्र में झाड़ू को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका अगर पालन किया जाए तो सकारात्मक परिणाम मिलते हैं लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती हैं और जीवन में आर्थिक तंगी की वजह भी बन जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा झाड़ू से जुड़े कुछ उपाय और नियम बता रहे हैं जिसका पालन करने से आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती हैं।

झाड़ू से जुड़े नियम-
ज्योतिष अनुसार पुरानी झाड़ू को कभी भी गुरुवार या फिर शुक्रवार के दिन घर से बाहर नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये दोनों ही दिन माता लक्ष्मी और श्री विष्णु को समर्पित होते हैं ऐसे में इस दिन अगर झाड़ू घर से बाहर की जाए तो माता लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं। इसके अलावा झाड़ू पर पैर लगाना और इसे लांघना भी अशुभ माना जाता हैं ऐसा करने से दरिद्रता का सामना करना पड़ता हैं।

अगर आप नई झाड़ू खरीदने का विचार बना रहे हैं तो इसके लिए मंगलवार या फिर शनिवार का दिन सबसे अधिक शुभ माना जाता हैं कहते हैं कि इस दिन झाड़ू खरीदने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हैं और घर में संपन्नता आती हैं। इसके अलावा हमेशा झाड़ू को आप कृष्ण पक्ष में ही खरीदें इस पक्ष में झाड़ू की खरीदारी शुभ मानी गई हैं। वास्तु कहता हैं कि झाड़ू को सबकी नजरों से दूर और छिपा कर ही रखना चाहिए। लेकिन भूलकर भी इसे बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए। वही सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता हैं ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर से चली जाती हैं और आर्थिक समस्याएं जीवन में आती हैं।