घर पर लिमिट से ज्यादा सोना रखने पर देना होगा हिसाब
सोना भारतीयों को काफी पसंद है। शादी में अक्सर लोग गिफ्ट में गोल्ड देना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग सोने में निवेश करते हैं। अगर बात महिलाओं की जाए तो उन्हें भी सोने के आभूषण पहनना काफी पसंद आता है।लोग अपने बच्चों की शादी के लिए पहले से ही सोना खरीदकर घर में रखना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कई लोगों को नहीं पता है कि अगर वो एक लिमिट से ज्यादा सोना घर में रखते हैं तो उन्हें उसका हिसाब देना होता है।गोल्ड में निवेश करना काफी अच्छा ऑप्शन है पर घर में इसे तय लिमिट के तहत रखना बहुत आवश्यक है। अगर लिमिट से ज्यादा सोना रखते हैं तो हमें इनकम विभाग को इसका हिसाब देना होगा।कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हमें सोने रखने की सही मात्रा जानना आवश्यक है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के नियमों के अनुसार इनकम और छूट पाने के लिए रेवेन्यू के सोर्सेज पर कोई टैक्स नहीं लगाता है। अगर घर में सोना तय लिमिट के तहत है तो इनकम टैक्स ऑफिशियल तलाशी के दौरान घर से गोल्ड ज्वेलरी नहीं ले जा सकता है।
कितना सोना रख सकते हैं
- अविवाहित महिला घर में 250 ग्राम तक का सोना रख सकती है।
- अविवाहित पुरुष केवल 100 ग्राम गोल्ड ही रख सकता है।
- वहीं, विवाहित महिला घर में 500 ग्राम तक सोना रख सकती है।
- शादीशुदा आदमी/ पुरुष के लिए घर में सोना रखने की लिमिट 100 ग्राम है।
सोने पर टैक्स का प्रावधान
अब हम फिजिकल गोल्ड के साथ डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं। ऐसे में जानते हैं कि सोना रखने की क्या लिमिट है और इसको लेकर क्या टैक्स नियम है।
फिजिकल गोल्ड को लेकर क्या है टैक्स नियम
- सीबीडीटी के सर्कुलर के अनुसार अविवाहित पुरुष या शादीशुदा पुरुष केवल 100 ग्राम फिजिकल गोल्ड रख सकते हैं। वहीं अविवाहित महिला 250 ग्राम और शादीशुदा महिला 500 ग्राम फिजिकल फॉर्म में सोना रख सकती है।
- अगर सोना खरीदने के 3 साल के भीतर इसे बेच दिया जाता है तो सरकार इस पर शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाती है। वहीं, 3 साल के बाद सोना बेचने पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होता है।


रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पर्यावरण जागरूकता से बनेगा जिम्मेदार पर्यटन, केंद्रीय सचिव कुमार ने बताया जरूरी कदम
ग्रीक-रोमन साहित्य को नए रूप में ढालने वाली ऐन कार्सन को साहित्य का नोबेल
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन से सियासी हलचल, BJP महिला मोर्चा ने महिला पुलिसकर्मियों का मुद्दा उठाया
राजघाट पर धरने को लेकर सियासी हलचल, विपक्षी सांसद निकले; राहुल बोले- हमें रोका जा रहा
सुनेत्रा पवार के बेटे का खुलासा, सोमेश्वर चुनाव में शरद गुट के ऑफर पर कही बड़ी बात
नाना पाटेकर की आखिरी यात्रा आज, बेटे मल्हार की मौजूदगी में पूरी हुईं जरूरी प्रक्रियाएं