बड़े काम का है आपका PF खाता....
पीएफ अकाउंट किसी भी कर्मचारी के लिए निवेश का एक बेहद महत्वपूर्ण सोर्स होता है। इसमें कोई भी हर महीने योगदान देकर बड़ी बचत कर सकता है और सरकार की ओर से भी इस पर हर साल पीएफ धारक को ब्याज दी जाती है। पीएफ अकाउंट की देखरेख करने वाली संस्था ईपीएफओ की ओर से कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने की भी सुविधा दी जाती है। आप इससे शिक्षा से लेकर शादी तक के लिए पैसे निकाल सकते हैं।
शादी के लिए ईपीएफ खाते से निकासी
ईपीएफओ की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि कोई भी सदस्य अपनी, पुत्र/ पुत्री या फिर भाई/बहन की शादी के लिए आसानी से पैसा निकाल सकता है। निकासी की राशि ब्याज सहित कुल अंशदान से 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं, जिनका पालन राशि निकालने वाले सदस्यों को करना जरूरी है। ईपीएफओ में कम से कम आपकी सात वर्ष की सदस्यता होनी चाहिए। इससे पहले आपने विवाह और शिक्षा के लिए तीन से अधिक निकासी नहीं की होनी चाहिए।
शिक्षा के लिए ईपीएफ खाते से निकासी
शादी के साथ-साथ आप शिक्षा के लिए भी आप अपने पीएफ खाते से निकासी कर सकते हैं। इसके लिए भी कुछ शर्तों का पालन करना होगा। आप मैट्रिक से बाद की शिक्षा के लिए ही पीएफ खाते से निकासी कर सकते हैं। सदस्य के पीएफ खाते में ब्याज के साथ उसके योगदान की राशि एक हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विवाह की तरह यहां पर भी सदस्य को कम से कम ईपीएफओ से जुड़े हुए पांच साल पूरे होने चाहिए। साथ ही इसमें भी आप 50 प्रतिशत से अधिक राशि नहीं निकाल सकते हैं।
एक हफ्ते में मिल जाएगा पैसा
अगर आप शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर फंड की निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन करने पर केवल 72 घंटे में प्रोसेस पूरा हो जाता है और एक हफ्ते में पैसा आपके खाते में आ जाता है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि