कालेज के बाहर अश्लील हरकत करने वाले युवक को पकड़वाया, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
इंदौर । साहस दिखाकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपित का वीडियो बनाकर पुलिस से पकडवाने में मदद करने वाली चार छात्राओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल में असली हीरो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी कालेज में पढ़ने वाली छात्राएं हैं, जिन्होंने मनचले को पकडने में छत्रीपुरा पुलिस की मदद की थी। थाना क्षेत्र स्थित जीडीसी कालेज के सामने खड़े होकर एक युवक अश्लील हरकत करतें हुए छात्राओं को गंदे इशारे कर रहा था। इसे देखकर वहां खड़ी कई छात्राएं तो नजरअंदाज करते हुए निकल गई, लेकिन कुछ छात्राओं ने साहस दिखाते हुए उस युवक का वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद कालेज जाकर उन्होंने अपनी दोस्तों को यह घटना बताई। घटना के बाद ही चारों छात्राओं ने जनवरी 2022 में आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया और वीडियो भी पुलिस को सौंपा। इसके बाद वे युवक की पहचान करने में लगातार पुलिस टीम का सहयोग करती रही। जांच अधिकारी अनिला पाराशर ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के बाद तुरंत पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी। पुलिस कालेज परिसर के आसपास पुलिस सादे कपड़ों में जाकर तैनात हो गई। वहां आकर बेवजह खड़े रहने वाले लोगों पर भी निगरानी रखना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्राओं की मदद से आरोपित महेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को पकड़ने में पुलिसकर्मी आरके सिंह और भारती घुणे का भी योगदान रहा है। चार छात्राओं में से दो भोपाल गई थी। वहीं दो किसी कारणवश जा नहीं पाई।
अब नहीं भटकते वहां मनचले
कालेज परिसर के आसपास बड़ी संख्या में मनचले भटकते रहते थे। जिसके कारण छात्राएं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थी, लेकिन अब वहां इन असली हीरो के साहस के कारण अन्य छात्राओं में भी हिम्मत दिखाई देने लगी है। इसके साथ ही मनचलों में भी अब डर पैदा हो गया है।
यह छात्राएं हुई सम्मानित
1. प्रगति पुत्री अमित सानिध्य(17) निवासी वैष्णव गर्ल्स होस्टल
2. शिवानी सिंह पुत्री शैलेन्द्र प्रताप(22) निवासी राजाबाग कालोनी
3. नेहा पुत्री काशीराम कुल्हारे(21) निवासी नार्थ कालोनी
4. खुशी पुत्री सुरेश सेन(18) निवासी सिंधी कालोनी


नेपाल में पीरियड लीव पर बड़ा फैसला, सरकारी महिलाओं को मिल सकता है छुट्टी का अधिकार
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा कद, TIME की ग्लोबल Rising Stars लिस्ट में मिली जगह
‘इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर’, खड़गे ने बताईं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
‘Gen Z’ के लिए तोमर का नया सुझाव, बोले- ‘तरुण भारत’ हो सकता है बेहतर शब्द
ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप की पोस्ट पर यूजर्स ने घेरा
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाया, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं; 8 नए चेहरों को टिकट
मोमोज के लिए मांगा एक्स्ट्रा पीस, दुकानदार ने खौलता तेल फेंककर किया घायल
नमाज के बहाने कॉकपिट से बाहर निकला, फिर कैप्टन स्मिथ मच्छार पर किया हमला?
फॉर्म 6 में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के खिलाफ अंतरिम आदेश नहीं
बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है: विशेषज्ञ