तीन मंजिला कांप्लेक्स से युवक ने लगाई छलांग
कोरबा के घंटाघर स्थित तीन मंजिला कांप्लेक्स से आत्महत्या करने की नीयत से कूद गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एकाएक युवक द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत घंटाघर कांपलेक्स से एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक के गले में कटे का निशान है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले उसने ब्लेड से अपना गला रेता फिर तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते वह खून से लथपथ हो गया। युवक कौन है और कहां का रहने वाला इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है।
सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल युवक की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है,जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां बताना होगा कि इस बड़े घटनाक्रम के बाद सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी अनदेखी की जा रही है। घंटाघर व्यवसायिक परिसर में विभिन्न प्रतिष्ठान संचालित हैं।
इनमें शैक्षणिक संस्थान, प्रशिक्षण संस्थान, फोटो कापीयर्स, प्रिंटिंग, बुक डिपो, सराफा, फोटो स्टूडियों, गारमेंट्स, सीए, बैंकिग संस्थान, चाय बार आदि संस्थान संचालित हैं। बावजूद इसके यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। कुछ संस्थान के संचालकों ने बताया कि पूर्व में उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगाया था, जो चोरी हो गया। इसके बाद संस्थान के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा रहे। जबकि सुरक्षा के लिहाज व ऐसी घटनाओं में ये मददगार साबित हो सकते हैं । जिसकी अनदेखी की जा रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि